Uttarakhand

किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस

5
×

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जनपद के किडनी रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में जल्द ही डायलिसिस सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से 65 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

डायलिसिस सेवा शुरू होने के बाद मरीजों को उपचार के लिए देहरादून, श्रीनगर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे, साथ ही नियमित उपचार भी सुगम हो सकेगा।

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि डायलिसिस मशीन की खरीद और स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर सहित सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर मशीन स्थापित की जाएगी। साथ ही मशीन के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होते ही जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे चमोली ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को भी स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…

Uttarakhand

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड स्थित तुंगेश्वर क्षेत्र में डाक विभाग की…