Uttarakhand

गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण की कवायद तेज, चार स्थलों का निरीक्षण

58
×

गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण की कवायद तेज, चार स्थलों का निरीक्षण

Share this article

जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने बस अड्डा, हॉस्पिटल गेट समेत संभावित स्थानों का किया सर्वे

गोपेश्वर (चमोली)। नगर गोपेश्वर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने पार्किंग निर्माण की दिशा में पहल शुरू कर दी है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने प्रस्तावित पार्किंग निर्माण के लिए चार संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

शासन के निर्देशों के तहत टीम ने बस अड्डा, हॉस्पिटल गेट, कर्णप्रयाग टैक्सी स्टैंड और जीरो बेंड (बीएसएनएल कॉलोनी के निकट) का निरीक्षण कर पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक स्थल की भौगोलिक स्थिति, भूमि की उपलब्धता, यातायात का दबाव और पार्किंग निर्माण की व्यवहारिकता का परीक्षण किया। प्रशासन का उद्देश्य नगर में पार्किंग सुविधा विकसित कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…