Uttarakhand

बारिश बनी काल, दीवार गिरने से डॉक्टर नवीन डिमरी की मौत

35
×

बारिश बनी काल, दीवार गिरने से डॉक्टर नवीन डिमरी की मौत

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को चमोली जिले के नारायणबगड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से उसकी चपेट में आए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवलधार गोपेश्वर निवासी डॉ. नवीन डिमरी जो वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे लगातार वर्षा के कारण अस्पताल परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। इससे वे मलबे में दब गए।

घटना के तुरंत बाद अस्पताल कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर उन्हें मलबे से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में शोक की लहर है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…