Uttarakhand

बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे

42
×

बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे

Share this article

बागेश्वर: हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक पौधारोपण अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस वर्ष जनपद बागेश्वर में 60 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही आम नागरिकों को भी विभिन्न वन एवं उद्यान विभाग की नर्सरियों से प्रति परिवार दो पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि हरेला को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

अभियान के अंतर्गत वन विभाग को 45 हजार पौधों के रोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उद्यान विभाग को 5 हजार, शिक्षा विभाग को 2 हजार, पंचायतीराज विभाग को 1,500 तथा बाल विकास विभाग को 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है। वहीं रेशम, कृषि एवं भेषज विभाग को 1-1 हजार पौधों के रोपण की जिम्मेदारी दी गई है। बागेश्वर, गरुड़ एवं कपकोट विकासखंडों को भी 1-1 हजार पौधों का लक्ष्य आवंटित किया गया है।

वन विभाग द्वारा बांज, फल्याट, अंगू, क्वैराल, आंवला, हरड़, नींबू, अमरूद, माल्टा, मणिपुरी बांज, पदम, उतीस एवं देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं पौधों के वितरण के लिए छतीना, सरला, वज्यूला, पुरड़ा, मृगवन, मोनाल सहित वन एवं उद्यान विभाग की विभिन्न नर्सरियों में पर्याप्त संख्या में पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।

इच्छुक नागरिक निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर संबंधित वन अथवा उद्यान विभाग की नर्सरी में जमा कर प्रति परिवार दो पौधे निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र में संबंधित नर्सरियों के नाम, संपर्क अधिकारियों का विवरण एवं आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे पौधों की प्राप्ति में सुविधा होगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को पौधों के वितरण एवं समयबद्ध पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपदवासियों से हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…