Uttarakhand

18 व 19 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार – डॉ. राजकुमार उपाध्याय

6
×

18 व 19 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार – डॉ. राजकुमार उपाध्याय

Share this article

रुड़की : संस्कार भारती उत्तराखण्ड के साहित्य विभाग संयोजक एवं संस्कार भारती महानगर रुड़की के आयोजकत्व में दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक ‘साहित्य संधान’ आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में 18 एवं 19 जुलाई को आहूत की जाएगी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए कार्यक्रम आयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि इस दो दिवसीय साहित्य सम्मेलन में साहित्य की जरूरत, समाज में महत्वता ओर भविष्य की योजनाओं ओर साहित्य को ओर बेहतर बनाने जैसे बिंदुओं पर विचार होगा। इस सम्मेलन में लगभग 25 प्रांतों से साहित्य संयोजक भाग लेने के लिए 17 जुलाई तक रुड़की पहुँच जाएंगे। दो दिन तक अनवरत चलने वाले इस बैठक में साहित्य के विभिन्न आयामो, विशेषकर डिजिटल एवं सेशल मीडिया के माध्यम से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही साहित्यकार श्रेष्ठ समाज निर्माण में अपने भूमिका को किस तरह देखते है और हमारी भूमिका और योगदान किस प्रकार होना चाहिए, आदि बिंदुओ पर भी चर्चा ओर मंथन होगा।

वहीं संस्कार भारती महानगर रुड़‌की इकाई द्वारा गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 25 जुलाई को नटराज पूजा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे विभिन्न विद्याओं के कलागुरुओं का सम्मान किया होगा। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एव भारतीय कला जगत में भगवान नटराज विषय पर व्याख्यान आयोजित किया जायेगा। प्रेसवार्ता में प्रांतीय सचिव डॉ. राजकुमार उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक शर्मा आर्य, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव, प्रांतीय नाट्य प्रमुख नरेंद्र आहूजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (फीचर फिल्म श्रेणी) में सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फ़िल्म के रूप…