Uttarakhand

जिलाधिकारी का कड़ा एक्शन: विधवाओं, बुजुर्गों और गरीबों की समस्याओं का त्वरित समाधान, 144 शिकायतों का निस्तारण

78
×

जिलाधिकारी का कड़ा एक्शन: विधवाओं, बुजुर्गों और गरीबों की समस्याओं का त्वरित समाधान, 144 शिकायतों का निस्तारण

Share this article

देहरादून, 22 सितंबर, 2025 (सू.वि): जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 144 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से मदद की अपील की। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, बैंक ऋण, बीमा क्लेम, शिक्षा, स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा और भरण पोषण के मुद्दों से जुड़ी थीं। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
विधवा विशाखा ने अपने पति के निधन के बाद बैंक से ऋण क्लेम न मिलने की शिकायत की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने बैंक और इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और संपत्ति कुर्की की भी बात कही। वहीं विधवा अनुराधा देवी के मामले में बैंक से ऋण माफी के लिए शीघ्र कार्रवाई की दिशा में कदम उठाए गए। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू द्वारा मारपीट किए जाने और घर पर कब्जा करने की शिकायत की, जिसके बाद जिलाधिकारी ने भरण पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए।DM DEHRADUN JANTA DARBAAR
स्वरोजगार ऋण के लिए आवेदन करने वाली विधवा नीतू की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब की, ताकि जल्द से जल्द इस मुद्दे पर समाधान हो सके। इसके अलावा, अतिक्रमण, भूमि विवाद और अन्य सामाजिक समस्याओं पर भी जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और जन समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के जरिए प्रशासन लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेता है और उनकी त्वरित कार्रवाई से जनता में विश्वास बढ़ता है। जनता की शिकायतों का समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी समस्याओं का हल समयबद्ध तरीके से हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…