Uttarakhand

धान के खेतों में उतरें जिलाधिकारी सविन बंसल, दरांती थाम किसानों संग की फसल कटाई – खेतों में गूंजा “जय किसान

620
×

धान के खेतों में उतरें जिलाधिकारी सविन बंसल, दरांती थाम किसानों संग की फसल कटाई – खेतों में गूंजा “जय किसान

Share this article

देहरादून। शुक्रवार की सुबह कुछ अलग थी — जब सूट-बूट में दिखने वाले जिलाधिकारी सविन बंसल अचानक किसान के रूप में ग्राम आर्केडियाग्रांट के धान के खेतों में पहुंच गए। हाथों में दरांती, चेहरे पर मुस्कान और साथ में खेतों में काम कर रहे किसान — यह नज़ारा देखने वालों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं था।

डीएम सविन बंसल ने न केवल धान की फसल कटाई का मैदानी निरीक्षण किया बल्कि किसानों के साथ मिलकर खुद धान काटकर उपज की जांच भी की। इस प्रयोग में 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट से 17 किलो 500 ग्राम धान की शानदार उपज दर्ज की गई।

यह प्रयोग राजस्व उप निरीक्षक की देखरेख में GCEs एवं CCE Agri App के माध्यम से किया गया, जिसके बाद मौके से ही भारत सरकार के पोर्टल पर उत्पादन डेटा अपलोड किया गया। यह आंकड़े भविष्य में फसलों की औसत उपज एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस मौके पर कहा कि किसानों की मेहनत को समझने का सबसे अच्छा तरीका खेतों में उतरकर उनके साथ काम करना है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया ताकि उत्पादन और लाभ दोनों बढ़ सकें।

खेतों में जिलाधिकारी का यह “किसान अवतार” सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक कार्यों से परे यह पहल जिले में कृषि नवाचार और किसान-प्रशासन समन्वय का शानदार उदाहरण पेश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…