NationalUttarakhand

देहरादून में गूंजेगी एकता की गूंज! लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 7 हजार लोगों संग 8 किमी की विशाल ‘एकता पदयात्रा’ 31 अक्टूबर को

296
×

देहरादून में गूंजेगी एकता की गूंज! लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 7 हजार लोगों संग 8 किमी की विशाल ‘एकता पदयात्रा’ 31 अक्टूबर को

Share this article

देहरादून, 29 अक्टूबर 2025:
राजधानी देहरादून 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के रंग में रंगने जा रही है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत 8 किलोमीटर लंबी विशाल एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक पदयात्रा घंटाघर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से लेकर शहीद स्थल, चीड बाग तक निकाली जाएगी, जिसमें 7000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन तक राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस पदयात्रा को भव्यता और अनुशासन के साथ सम्पन्न कराया जाए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षण संस्थान, एनएसएस, एनसीसी, पीआरडी, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वयं सहायता समूह और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सीडीओ ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पदयात्रा में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से भाग ले सकता है। साथ ही, जिला प्रशासन ने एंबुलेंस, पेयजल, तिरंगे झंडे, पुष्पमाला, रिफ्रेशमेंट जैसी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है। ट्रैफिक विभाग को भी यात्रा मार्ग पर यातायात को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उप निदेशक ‘माई भारत’ मोनिका नांदल ने बताया कि लौह पुरुष की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में 8 से 10 किमी के एकता मार्चआयोजित किए जा रहे हैं। देहरादून में यह पहली पदयात्रा 31 अक्टूबर को होगी, जबकि विकासनगर और डोईवाला में 25 नवंबर तक ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन को लेकर जिला मुख्यालय में उत्साह और देशभक्ति का माहौल है। प्रशासन की तैयारी और जनता के उत्साह को देखते हुए यह एकता पदयात्रा देहरादून के इतिहास की सबसे बड़ी जनभागीदारी यात्रा साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…