NationalUttarakhand

राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का दौरा: देहरादून में तैयारियां युद्ध स्तर पर, डीएम ने संभाली कमान

385
×

राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का दौरा: देहरादून में तैयारियां युद्ध स्तर पर, डीएम ने संभाली कमान

Share this article

देहरादून, 04 नवंबर 2025:
उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह को लेकर देहरादून में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठककर सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

बैठक से पहले डीएम सविन बंसल ने एफआरआई परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि “यह हमारे जनपद और पूरे राज्य के लिए गर्व का अवसर है। सभी विभाग समर्पण और तालमेल के साथ काम करें ताकि प्रधानमंत्री के स्वागत में कोई कमी न रहे।”

डीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा, जलपान, पार्किंग, मीडिया प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसडीएम मसूरी राहुल कुमार, एसडीएम सदर हरी गिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल समेत लोक निर्माण, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, पूर्ति, वन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

देहरादून में अब रजत जयंती समारोह को लेकर माहौल पूरी तरह उत्सवमय है। प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिक भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…