Uttarakhand

उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दौड़ा देहरादून! जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर दून मैराथन को किया रवाना, 700 धावकों ने दिखाया जज़्बा

313
×

उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दौड़ा देहरादून! जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर दून मैराथन को किया रवाना, 700 धावकों ने दिखाया जज़्बा

Share this article

देहरादून, 07 नवंबर 2025।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राजधानी देहरादून देशभक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर रही। जिला प्रशासन देहरादून के तत्वाधान में आयोजित दून मैराथन 2025 को जिलाधिकारी सविन बंसल ने पवेलियन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 8 किलोमीटर लंबी इस मैराथन में 700 प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

मैराथन का मार्ग पवेलियन ग्राउंड से कनक चौक – एस्ले हॉल – बहल चौक – दिलाराम चौक – ब्रह्मकमल चौक – एनआईवीएच तक और वहीं से वापसी ब्रह्मकमल चौक, दिलाराम चौक, कनक चौक होते हुए पवेलियन ग्राउंड पर समाप्त हुआ। दौड़ के दौरान शहर में जोश, ऊर्जा और “जय उत्तराखंड” के नारों की गूंज सुनाई दी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि “उत्तराखंड की रजत जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान राज्य का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि मैराथन हमें दृढ़ संकल्प और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। जैसे इस दौड़ में लक्ष्य तक पहुँचने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है, वैसे ही राज्य के विकास के लिए हर नागरिक का योगदान जरूरी है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे “स्वस्थ उत्तराखंड – सशक्त उत्तराखंड” के संदेश को पूरे समाज तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि “खेल भावना, स्वास्थ्य और एकता” का प्रतीक है।

मैराथन के परिणाम:

  • महिला वर्ग: तनुश्री चौहान (प्रथम), गौरी रावत (द्वितीय), सुधा पटेल (तृतीय)

  • पुरुष वर्ग: नितिन भंडारी (प्रथम), मुकेश (द्वितीय), विपिन (तृतीय)

कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडेय, जिला खेल अधिकारी रविंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

देहरादून के इस ऊर्जावान आयोजन ने रजत जयंती उत्सव को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। हर चेहरे पर गर्व और हर कदम में उत्तराखंड की नई उड़ान दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

युवाओं के भविष्य से नहींं होने देंगे कोई समझौता, रिकॉर्ड समय में हो रहीं भर्तियां…

Uttarakhand

पौड़ी : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन और जनसेवा वितरण को मजबूत…