Uttarakhand

ईगास पर्व पर गूंजा ‘रियल हीरो सविन बंसल’ का नाम — गंगोत्री एन्क्लेव वासियों ने जिलाधिकारी को फूल-माला, शॉल और स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित!

243
×

ईगास पर्व पर गूंजा ‘रियल हीरो सविन बंसल’ का नाम — गंगोत्री एन्क्लेव वासियों ने जिलाधिकारी को फूल-माला, शॉल और स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित!

Share this article

देहरादून, 05 नवंबर 2025।
देहरादून में ईगास बग्वाल पर्व इस बार कुछ खास रहा, क्योंकि गंगोत्री एन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने अपने प्रिय जिलाधिकारी सविन बंसल को ‘रियल हीरो’ की उपाधि देकर सम्मानित किया। महिलाओं ने डीएम को फूल-मालाओं, पारंपरिक शॉल और विशेष स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया, जिससे पूरा माहौल लोक संस्कृति और सम्मान की भावना से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान गंगोत्री एन्क्लेव की मातृशक्ति पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी, डीएम को सम्मानित करने कलेक्ट्रेट पहुँचने की तैयारी कर रही थीं। लेकिन जब जिलाधिकारी को यह जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने संवेदनशील व्यवहार का परिचय देते हुए स्वयं संदेश भेजा कि “महिलाओं को असुविधा न हो, मैं खुद गंगोत्री एन्क्लेव पहुँचूंगा।”

जैसे ही डीएम सविन बंसल एन्क्लेव पहुँचे, महिलाओं ने लोक परंपरा के अनुसार हल्दी, चंदन, अक्षत और रोली से तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने ईगास पर्व की पारंपरिक व्यंजनों से डीएम का सत्कार किया — जिसमें दाल के पकोड़े और लोकगीतों की गूंज शामिल रही।

सम्मान ग्रहण करते हुए डीएम सविन बंसल ने मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया और कहा कि “लोक पर्व ईगास बग्वाल केवल उत्सव नहीं, बल्कि सौहार्द और एकता का प्रतीक है। जनहित में जो भी कार्य किए जा रहे हैं, वे हमारे दायित्व का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में हमारा उद्देश्य राज्य में सुरक्षा, सौहार्द और खुशहाल जीवन सुनिश्चित करना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे जनता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं और उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
कार्यक्रम में डीएम ने अपनी व्यस्तताओं के कारण 1 नवंबर को उपस्थित न हो पाने पर महिलाओं से क्षमा भी मांगी, जिससे उनके विनम्र और संवेदनशील नेतृत्व का परिचय मिला।

गंगोत्री एन्क्लेव सोसाइटी के अध्यक्ष गिरीश गैरोला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व डीएम सविन बंसल, एसएसपी को अपने पीछे बाइक पर लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इस ‘वायरल क्षण’ ने उन्हें जनता के सच्चे हीरो के रूप में स्थापित किया, जिसके सम्मान में महिलाओं ने यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

गंगोत्री एन्क्लेव वासियों ने कहा कि “डीएम सविन बंसल का जनता के बीच आना, उनसे सीधे संवाद करना और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देना इस बात का प्रमाण है कि वे एक संवेदनशील और जनसेवा को समर्पित अधिकारी हैं।”

कार्यक्रम का समापन “जय उत्तराखंड” और “जय ईगास” के नारों के साथ हुआ, जहां हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में जिलाधिकारी के प्रति सम्मान झलक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

139वीं जयंती पर याद किए गए भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, विभिन्न क्षेत्रों की…

Uttarakhand

देहरादून। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को…

Uttarakhand

देहरादून। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और जनसरोकारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए…