Uttarakhand

कैंसर पीड़ित मां-बाप को घर से निकालने वाले बेटों पर डीएम का डंडा! अब होंगे जिला बदर

395
×

कैंसर पीड़ित मां-बाप को घर से निकालने वाले बेटों पर डीएम का डंडा! अब होंगे जिला बदर

Share this article

देहरादून, 12 नवंबर 2025: मानवता को शर्मसार करने वाला मामला देहरादून से सामने आया है, जहां दो जवान बेटों ने अपनी कैंसर पीड़ित मां और बुजुर्ग पिता को घर से निकाल दिया। शराब के नशे में धुत होकर दोनों बेटे न सिर्फ माता-पिता से गाली-गलौच करते, बल्कि मारपीट तक पर उतर आते थे। तंग आकर बुजुर्ग दंपति को किराए के मकान में शरण लेनी पड़ी।

10 नवंबर को जनता दर्शन कार्यक्रम में पीड़ित गीता और उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी से अपनी दर्दभरी व्यथा सुनाई। डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी और दोनों बेटों को 25 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दे दिया। डीएम ने दोनों बेटों को गुंडा एक्ट में जिला बदर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएम के समक्ष पेश हुए अन्य कई मामलों में भी बुजुर्ग माता-पिता को राहत दी गई है। प्रशासन अब ऐसे अमानवीय व्यवहार करने वाले बेटों पर सख्त रुख अपनाने जा रहा है ताकि कोई और बेटा अपने माता-पिता के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार करने की हिम्मत न करे।

डीएम के इस एक्शन से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। अब सवाल यही है — क्या बेटों को अपनी गलती का एहसास होगा या वे अपने बुजुर्ग माता-पिता की बद्दुआ का शिकार बनेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

युवाओं के भविष्य से नहींं होने देंगे कोई समझौता, रिकॉर्ड समय में हो रहीं भर्तियां…

Uttarakhand

पौड़ी : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन और जनसेवा वितरण को मजबूत…