Uttarakhand

व्यथित मां की पुकार पर जागा प्रशासन! 2 साल के अमन को मिली नई जिंदगी—DM के हस्तक्षेप से एम्स में शुरू हुआ इलाज, एसडीएम कर रहीं मॉनिटरिंग

139
×

व्यथित मां की पुकार पर जागा प्रशासन! 2 साल के अमन को मिली नई जिंदगी—DM के हस्तक्षेप से एम्स में शुरू हुआ इलाज, एसडीएम कर रहीं मॉनिटरिंग

Share this article

देहरादून, 16 नवंबर 2025। जनता दर्शन कार्यक्रम में एक मां की करुण पुकार ने प्रशासन को तुरंत हरकत में ला दिया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे 2 वर्षीय अमन के उपचार में आर्थिक तंगी बड़ी बाधा बन गई थी। मजदूरी कर परिवार चलाने वाला पिता बेटे का इलाज कराने में असमर्थ था। तब अमन की मां सुधा ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मदद की गुहार लगाई—और इसी अरदास ने बच्चे की जिंदगी का रास्ता बदल दिया।

जिलाधिकारी के निर्देश मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा सिंह को अमन के इलाज की पूरी व्यवस्था और मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया। DM बंसल ने स्पष्ट आदेश दिए कि यदि सरकारी अस्पताल में इलाज संभव न हो तो तुरंत हायर सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार कराया जाए।

निर्देश के बाद अमन की दून अस्पताल में विशेषज्ञ जांच कराई गई। बाल रोग विशेषज्ञों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स में तत्काल रेफर करने की सलाह दी। उसी दिन अमन को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार कर रही है। एसडीएम अपूर्वा सिंह खुद इस पूरे केस की मॉनिटरिंग कर रही हैं।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से व्यथित मां सुधा को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक तंगी में घिरी यह परिवार अब उम्मीद की नई किरण देख रहा है। जनसुनवाई में उठी एक आवाज ने एक मासूम बच्चे के जीवन बचाने की दिशा में बड़ा कदम साबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…