Uttarakhand

इठारना में सरकार जनता के द्वार! डीएम सविन बंसल ने सुनी 200+ शिकायतें, ज्यादातर समस्याओं का मौके पर निस्तारण — 35 विभागों की बड़ी पहल

174
×

इठारना में सरकार जनता के द्वार! डीएम सविन बंसल ने सुनी 200+ शिकायतें, ज्यादातर समस्याओं का मौके पर निस्तारण — 35 विभागों की बड़ी पहल

Share this article

विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ ग्राम इठारना में बुधवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर ने इतिहास रच दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में लगे इस विशाल शिविर में 200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने साफ कहा कि “दूरस्थ क्षेत्र के अंतिम छोर पर रहने वाला हर बुजुर्ग, महिला व बच्चा जिला प्रशासन के लिए प्रथम व्यक्ति है।”

शिविर में 35 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं, योजनाओं के आवेदन भरे और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ पहुँचाया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र नागरिक को योजनाओं से वंचित न रहने दिया जाए और जो समस्याएँ मौके पर हल नहीं हो सकीं, उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।

शिविर में ही ग्राम पंचायत रानीपोखरी को कूड़ा निस्तारण वाहन स्वीकृत किया गया तथा मृत पशु के निस्तारण के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत गदुल में आधार व श्रम कार्ड कैंप लगाने के आदेश भी डीएम ने दिए।

शिविर में उपलब्ध सरकारी सेवाओं का आंकड़ा भी चौंकाने वाला रहा—
50 आधार कार्ड, 64 युवाओं की रोजगार काउंसलिंग, 180+ स्वास्थ्य जांच, 33 आयुष्मान कार्ड, 3 पेंशन स्वीकृत, 1.65 लाख के कृषि उपकरण, 46 बुजुर्गों को 132 सहायक उपकरण, 30 लाभार्थियों को पशु औषधि, 102 ओपीडी, 15 गायनी ओपीडी, 30+ ब्लड टेस्ट, टीबी जांच व एक्स-रे सहित कई सेवाएँ मौके पर दी गईं।

शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों द्वारा तैयार प्रोडक्ट की प्रस्तुति ने भी डीएम को प्रभावित किया। इस शिविर को ग्रामीणों ने बेहद उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन की सराहना की और कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब इतने विभाग एक ही स्थान पर पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान लेकर आए हों।

शिविर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…