Uttarakhand

जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ प्रथम तीर्थ दल! 27 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों को CDO अभिनव शाह ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा

153
×

जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ प्रथम तीर्थ दल! 27 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों को CDO अभिनव शाह ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा

Share this article

पं. दीन दयाल मातृ–पितृ तीर्थाटन योजना के तहत देहरादून से जागेश्वर धाम के लिए वरिष्ठ नागरिकों का पहला तीर्थ दल आज भावनाओं और श्रद्धा से भरे माहौल में रवाना हुआ। 60 वर्ष से अधिक आयु के 27 बुजुर्ग तीर्थयात्री गढ़वाल मंडल विकास निगम के द्रोणागिरि होटल परिसर से रवाना हुए, जहां मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने उनकी मंगल यात्रा की कामना करते हुए हरी झंडी दिखाकर बस को प्रस्थान कराया।

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और निशुल्क धार्मिक यात्रा उपलब्ध कराना है। पहले दिन तीर्थयात्री भीमताल में विश्राम करेंगे, दूसरे दिन पवित्र जागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे, जबकि तीसरे दिन पुनः भीमताल प्रवास के बाद यह दल 4 दिसंबर 2025 को वापस देहरादून पहुंचेगा।

तीर्थयात्रा के शुभारंभ के दौरान उत्साह का माहौल देखने लायक था। बुजुर्गों ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में उन्हें यह सम्मान और सुविधा अत्यंत सुखद अनुभव है। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…