Uttarakhand

देहरादून: एनसीसी कैडेट्स बने युवा आपदा मित्र, प्रशिक्षण में सीखीं जीवनरक्षक तकनीकें

221
×

देहरादून: एनसीसी कैडेट्स बने युवा आपदा मित्र, प्रशिक्षण में सीखीं जीवनरक्षक तकनीकें

Share this article

देहरादून, 29 नवंबर 2025 – भारत सरकार की युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत देहरादून में एनसीसी कैडेट्स के लिए आपदा प्रबंधन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। 23 नवंबर से चल रहे इस प्रशिक्षण में कैडेट्स ने भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, सूखा, रोड सेफ्टी, फर्स्ट एड, सीएनबीआर आपदा प्रबंधन और जंगल-शहरी आग जैसी परिस्थितियों में आपातकालीन कार्रवाई की तकनीकें सीखीं।

प्रशिक्षण में कैडेट्स को स्ट्रेचर बनाना, गहरी खाइयों और नदियों को पार करना, भारी वस्तु का सुरक्षित स्थानांतरण, रस्सी बांधने की तकनीक और सैटेलाइट फोन से संचार प्रबंधन जैसी जीवनरक्षक विधियां भी सिखाई गईं। समापन दिवस पर कमान अधिकारी कर्नल दीपक पांडे, सूबेदार मेजर जसविंदर सिंह, मास्टर ट्रेनर राजू शाही, सुशील सिंह कैंतुरा और किशन राजगुरु उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने बताया कि प्रशिक्षित एनसीसी कैडेट्स आपदा की परिस्थिति में फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में स्थानीय प्रशासन को सहायता प्रदान कर सकेंगे, जिससे राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने युवाओं में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…