मसूरी एक बार फिर सर्दियों की चमक और रोशनी से दमकने को तैयार है! उत्तराखंड की रजत जयंती के मौके पर इस बार विंटर लाइन कार्निवाल 2025 इतिहास रचने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रशासन और मसूरी महोत्सव समिति के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक कर साफ कहा—“इस बार कार्निवाल मसूरी को दुल्हन की तरह सजाकर किया जाएगा और हर दिन समर्पित होगा महान विभूतियों के नाम।”
24 दिसंबर से धमाकेदार शुरुआत

इस बार कार्निवाल को खास बनाते हुए इसे 26 की बजाय 24 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है। शुरुआत होगी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के महानायक इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती के सम्मान में।
25 दिसंबर को पूरा मसूरी समर्पित होगा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को।
कार्निवाल फैलेगा पूरे शहर में – एक जगह नहीं, कई मंच!
गांधी चौक, पिक्चर पैलेस, लंढौर चौक, शहीद स्थल, टाउन हॉल… यानी जहां भी नजर घुमाओ, कार्निवाल वहीं! मसूरी पहली बार इतना विशाल सांस्कृतिक कैनवास बनने जा रहा है।
स्थानीय कला और संस्कृति होगी केंद्र में
मंत्री जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए—
✔ स्थानीय कलाकारों व युवाओं को प्राथमिकता
✔ सभी वार्डों में खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
✔ लोक संस्कृति, लोक नृत्य और स्थानीय परंपरा का भव्य प्रदर्शन
धमाकेदार आकर्षण – हर किसी के लिए कुछ खास
-
स्टार गेजिंग
-
विंटर लाइन व्यूइंग
-
रॉक क्लाइंबिंग
-
ट्रैकिंग
-
आईटीबीपी बैंड
-
फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं
-
शहरभर में लाइटिंग, वॉल पेंटिंग और सजावट
ट्रैफिक, सुरक्षा और सुविधाओं पर खास ध्यान
कार्निवाल के दौरान
-
बिजली, पानी, सफाई
-
पार्किंग और शटल सेवाएं
-
सुरक्षा व्यवस्था
-
ठंड को देखते हुए अलाव
को प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग को भी सड़कों और रैलिंग को तेजी से सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में शामिल रहे कई प्रमुख चेहरे
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, संस्कृति प्रकोष्ठ के राजेन्द्र रावत, साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।






