Uttarakhand

देहरादून में चुनावी तैयारियों का बिगुल! विशेष गहन पुनरीक्षण SIR पर हाई-लेवल मीटिंग, सभी दलों को मिली कड़ी हिदायतें

74
×

देहरादून में चुनावी तैयारियों का बिगुल! विशेष गहन पुनरीक्षण SIR पर हाई-लेवल मीटिंग, सभी दलों को मिली कड़ी हिदायतें

Share this article

देहरादून में आगामी चुनावों की तैयारियों को रफ्तार देते हुए आज विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने अपने कार्यालय कक्ष में की। बैठक में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां मतदाता सूची के अद्यतन और SIR प्रक्रिया को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीडीओ अभिनव शाह ने सभी प्रतिनिधियों को विशेष पुनरीक्षण की रूपरेखा, महत्वपूर्ण तिथियों और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए साफ निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर समय से BLA-2 की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के पंजीकरण से लेकर मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के विलोपन तक—बीएलए-2 की सक्रिय भूमिका अनिवार्य है। सभी दलों को निर्देश दिया गया कि नियुक्त एजेंटों का विवरण निर्धारित प्रारूप में निर्वाचन कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराएं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रशासनिक सहयोग ही इस SIR प्रक्रिया की सफलता के मूल स्तंभ हैं। साथ ही सभी दलों से स्वीप गतिविधियों और मतदाता जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए SIR प्रक्रिया को सुचारु एवं सफल रूप से संचालित करने के निर्देश भी जारी किए।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी त्रिपाठी, बीजेपी से अरविंद कुमार जैन, आरएस परिहार, सिंह रावत, कांग्रेस से जसविंदर सिंह पाल, सलीम अहमद, बसपा से सत्येंद्र चोपड़ा, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश, लेखराज, तथा सीपीएम से भगत सिंह पयाल सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…