Uttarakhand

देहरादून में ‘युवा आपदा मित्र’ मिशन की धमाकेदार शुरुआत! अब हर गांव–मोहल्ला तैयार होगा आपदा से लड़ने के लिए

137
×

देहरादून में ‘युवा आपदा मित्र’ मिशन की धमाकेदार शुरुआत! अब हर गांव–मोहल्ला तैयार होगा आपदा से लड़ने के लिए

Share this article

देहरादून में आज आपदा प्रबंधन को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम उठाया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की “युवा आपदा मित्र योजना” के तहत युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग उत्तराखंड, जिलाधिकारी देहरादून तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशों के तहत शुरू हुआ यह मिशन युवाओं को फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में तैयार करेगा।

यह विशेष प्रशिक्षण 02 दिसंबर से 08 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें युवाओं को भूकंप, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, बाढ़ और वनाग्नि जैसी आपदाओं में तुरंत व प्रभावी कार्रवाई करने की क्षमता विकसित की जाएगी।

उद्घाटन समारोह में कर्नल आदित्य जॉन पॉल, मेजर शशि मेहता, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मेजर जिया लाल, ऑनरी कप्तान कृष्ण तड़ियाल और हवलदार राकेश कुमार जैसी सम्मानित सैन्य हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए गृह मंत्रालय एवं उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया।

 प्रशिक्षण के मुख्य विषय

  • आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व संस्थागत संरचना

  • भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, त्वरित बाढ़ व वनाग्नि से सुरक्षा

  • प्राथमिक उपचार, घायल प्रबंधन व CPR तकनीक

  • खोज एवं बचाव – रस्सी तकनीक, स्ट्रेचर निर्माण

  • चेतावनी तंत्र व संचार प्रबंधन

  • भारी वस्तुओं का सुरक्षित स्थानांतरण

कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर राजू शाही, डी0डी0एम0ए देहरादून, तथा युवा आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स किशन राजगुरु और सुशील सिंह कैंतुरा द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र आपदा की कठिन घड़ी में स्थानीय समुदाय की रक्षा करने वाली पहली पंक्ति बनेंगे। यह प्रशिक्षण न केवल युवाओं की क्षमता बढ़ाएगा बल्कि पूरे समुदाय को और अधिक मजबूत एवं आपदा-प्रतिकारक बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…