Uttarakhand

देहरादून में डीएम सविन बंसल का जोरदार औचक निरीक्षण! नारी–बाल निकेतन में सुरक्षा से स्वास्थ्य तक बड़े फैसले, तुरंत तैनाती से लेकर नए भवन तक को मिली रफ्तार

147
×

देहरादून में डीएम सविन बंसल का जोरदार औचक निरीक्षण! नारी–बाल निकेतन में सुरक्षा से स्वास्थ्य तक बड़े फैसले, तुरंत तैनाती से लेकर नए भवन तक को मिली रफ्तार

Share this article

देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन में मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का पूरा हाल जाना। डीएम ने महिलाओं, बालिकाओं और शिशुओं से सीधा संवाद कर उनकी जरूरतें पूछीं और कई महत्वपूर्ण निर्णय मौके पर ही ले डाले। बढ़ती ठंड के बीच डीएम ने स्वयं स्वेटर और टोपियाँ बांटी, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि ये संस्थान सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण हैं, और यहां रहने वाले बेसहारा, परित्यक्त व शोषित लोग अतिरिक्त सहारे और निगरानी की मांग करते हैं। इसी आधार पर डीएम ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े फैसले तुरंत लागू करने के आदेश दिए।

सुरक्षा अब और मजबूत—दो महिला होमगार्ड की तैनाती तुरंत

नारी निकेतन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डीएम ने दो महिला होमगार्ड की तत्काल तैनाती के आदेश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए।

 स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार—दो नर्सों की तैनाती, RBSK टीम की नियमित विजिट अनिवार्य

डीएम ने नारी निकेतन में दो अतिरिक्त नर्सों की नियुक्ति की मंजूरी दी। साथ ही निर्देश दिया कि निकेतन के लिए तैनात डॉक्टर नियमित रूप से विजिट करें।
RBSK टीम को बच्चों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण नियमित करने के आदेश दिए गए ताकि किसी भी बीमारी की तुरंत पहचान और उपचार संभव हो सके।

बालिका निकेतन में बनेगा आधुनिक खेल मैदान

डीएम ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए एक समुचित खेल मैदान के निर्माण का आदेश दिया, जिसमें खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और योग जैसी गतिविधियाँ हो सकें।

बढ़ती ठंड को देखते हुए—शिशु निकेतन में ऑयल हीटर अनिवार्य

डीएम ने आदेश दिया कि शिशु निकेतन के सभी कमरों में ऑयल हीटर लगाए जाएँ ताकि बच्चों को ठंड से सुरक्षा मिले।

आधार कार्ड बनाने के लिए 11 मोबाइल फोन और सिम की त्वरित स्वीकृति

महिलाओं और बच्चों के आधार कार्ड बनाने में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए डीएम ने मौके पर ही 11 मोबाइल फोन और सिम की स्वीकृति दे दी।

 निर्माणाधीन डोरमैट्री भवन 2 महीने में तैयार—काम पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश

डीएम ने निर्माणाधीन डोरमैट्री भवन के काम का निरीक्षण किया और कहा कि यह भवन दो महीनों के भीतर निकेतन को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को सभी चल रहे निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विभिन्न संस्थानों में शौचालय सुधार, सुरक्षा ग्रिल, जिम क्षेत्र का समतलीकरण, छत मरम्मत, आधुनिक किचन, बैटरी इन्वर्टर, पार्किंग फेंसिंग, स्टोर रूम, स्टेज निर्माण और बच्चों के लिए रजाइयों–गद्दों की व्यवस्था जैसे कई काम तेजी से चल रहे हैं।

अंत में डीएम बंसल ने कहा कि नारी निकेतन और बालिका निकेतन में रहने वाली हर महिला और बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल वातावरण प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कार्य में देरी सख्ती से अस्वीकार्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…