देहरादून में शिक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम सविन बंसल ने फिर दिखाया त्वरित और प्रभावी प्रशासनिक एक्शन। ग्राम इठारना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान सामने आई शिकायत पर डीएम ने बिना देरी किए सिर्फ 24 घंटे में रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में नई शिक्षिका की तैनाती सुनिश्चित करा दी।
ग्राम प्रधान ने बताया कि विद्यालय में 34 बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन एक ही अध्यापिका के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। शिकायत सुनते ही डीएम बंसल ने तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षक तैनाती के आदेश दिए।

डीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखंड डोईवाला के प्रस्ताव पर औवन्धिक सहायक अध्यापिका को तुरंत प्रभाव से रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में कार्ययोजित कर दिया गया है।
साथ ही उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला को आदेश का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
यह त्वरित निर्णय न केवल बच्चों की शिक्षा को नई गति देगा, बल्कि यह भी साबित करता है कि प्रशासन शिक्षा को लेकर कितना संवेदनशील और सक्रिय है।






