Uttarakhand

आईटीडीए बनेगा आईटी सेवाओं के लिए सिंगल नोडल एजेंसी – मुख्य सचिव

61
×

आईटीडीए बनेगा आईटी सेवाओं के लिए सिंगल नोडल एजेंसी – मुख्य सचिव

Share this article

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आईटीडीए, सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित विभागों को दी जाने वाली किसी भी सेवा के लिए सिंगल नीडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीडीए द्वारा सभी विभागों के लिए वेबसाइट एवं ऐप तैयार की जानी है। इसके लिए आईटीडीए को अपनी क्षमताओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए स्टेट डेटा सेंटर 2.0 को शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीडीए को मजबूत बनाए जाने के लिए बजट का प्राविधान भी किया जाए। उन्होंने आईटीडीए को निर्देश दिए कि आईटीडीए विभागों की आवश्यकताओं के अनुरूप आने वाले 5-10 सालों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। मुख्य सचिव ने आईटीडीए को विभागों की वेबसाइट और ऐप को तैयार करने और संचालन के लिए शीघ्र एसओपी तैयार करे। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा एवं दिलीप जावलकर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के…

Uttarakhand

नरेंद्रनगर। Government College Narendra Nagar में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन इंडोर…