Uttarakhand

पर्यटन सीजन के बाद सफाई अभियान, औली से नगर पालिका ने जुटाया 7 क्विंटल कूड़ा

42
×

पर्यटन सीजन के बाद सफाई अभियान, औली से नगर पालिका ने जुटाया 7 क्विंटल कूड़ा

Share this article

जोशीमठ/औली। क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर पहाड़ी क्षेत्रों में इस बार पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पर्यटक स्थलों पर कचरे की समस्या भी गंभीर रूप से सामने आई। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में बड़ी मात्रा में कूड़ा-करकट जमा हो गया था, जिसे साफ करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ था।

नगर पालिका की विशेष मुहिम

जोशीमठ नगर पालिका द्वारा चलाए गए विशेष सफाई अभियान के तहत 25 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच औली क्षेत्र से लगभग 7 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया। इसके लिए नगर पालिका ने पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मियों) की एक विशेष टीम तैनात की, जिसने पूरे क्षेत्र में गहन सफाई अभियान चलाया।

टीम द्वारा बिखरे हुए कचरे को एकत्र कर उसे सुरक्षित रूप से नगर पालिका के निर्धारित डंपिंग ज़ोन तक पहुंचाया गया, जिससे पर्यटक स्थल की स्वच्छता बहाल की जा सके।

नगर पालिका की अपील

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केवल औली ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष का जश्न मनाने आए लोगों द्वारा फैलाए गए कचरे को भी साफ कर दिया गया है।

उन्होंने सभी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के…

Uttarakhand

नरेंद्रनगर। Government College Narendra Nagar में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन इंडोर…