Uttarakhand

बर्फ की चादर में लिपटी नीती घाटी

137
×

बर्फ की चादर में लिपटी नीती घाटी

Share this article

चमोली। जिले की नीती घाटी इन दिनों कड़ाके की ठंड के बीच सफेद चांदी की तरह चमक रही है। शीतलहर ने पूरी घाटी को एक अद्भुत प्राकृतिक शिल्प में तब्दील कर दिया है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल टीमरसैंण महादेव, जिसे ‘मिनी अमरनाथ’ के नाम से भी जाना जाता है, इस समय विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यहाँ महादेव पर अभिषेक करने वाला प्राकृतिक झरना पूरी तरह जम चुका है। झरने से बने विशाल हिमखंड मानो शिवलिंग पर हो रहे दिव्य अभिषेक का दृश्य प्रस्तुत कर रहे हों। चारों ओर जमा पाला और कांच की तरह जमी पानी की बूंदें नीती घाटी को किसी जादुई लोक का रूप दे रही हैं।

इस अलौकिक सौंदर्य को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। लोग इस बर्फीले नज़ारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर यादगार बना रहे हैं। प्रकृति का यह शांत, शीतल और दिव्य चमत्कार हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…