Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालन और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग में चयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

47
×

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालन और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग में चयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Share this article

देहरादून : प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन विभाग तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग / राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालन विभाग तथा सेवायोजन विभाग में नियुक्ति पाने वाले कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का असल परिश्रम अब शुरू होता है जिसमें आपको अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यों को गति देने का कार्य करना है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आपके सहयोग तथा टीम वर्क के साथ ही आपका विभाग प्रगति करेगा।

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालन विभाग के 16 फार्मासिस्ट तथा सेवायोजन विभाग के 37 फोरमैन अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के बाद पहली बार सेवायोजन विभाग द्वारा कार्मिकों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने की है इस दिशा में आज यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में अपर सचिव पशुपालन संतोष बडोनी, निदेशक प्रशिक्षण संजय खेतवाल तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली पुष्पा कुकरेती को वर्ष 2026 के नेशनल…

Uttarakhand

शिकायत पर तुरंत गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, पेयजल समस्या का मौके पर समाधान पौड़ी : सरकार…

Uttarakhand

हरिद्वार : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हरिद्वार के बैरागी कैंप पर आयोजित “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी…

Uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश…