Uttarakhand

सड़क के अभाव में डंडी से पहुंचाया बीमार को अस्पताल

139
×

सड़क के अभाव में डंडी से पहुंचाया बीमार को अस्पताल

Share this article

पोखरी (चमोली)। स्वास्थ्य सुविधाओं बदहाली और सड़क सुविधाओं के अभावों की बानगी देखनी हो तो चमोली जिले में देखी जा सकती है। जहां मौजूदा दौर में भी मरीजों को इलाज के लिए डंडी के सहारे उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के सेरा मालकोटी के कुंवर सिंह का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और सड़क के अभाव में गांव के लोगों ने डंडी के सहारे चार किमी पैदल चलकर बीमार को सड़क तक पहुंचाया। सेरा मालकोटी के प्रधान राजेश भंडारी ने कहा कि गांव के बुजुर्ग कुंवर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। गांव में स्वास्थ्य सुविधा और सड़क के अभाव के कारण मजबूरन बीमार कुंवर सिंह को डंडी के सहारे गांव वाले चार किमी पैदल चलकर सड़क तक लाए। जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने रोष व्यवक्त करते हुए कहा कि एक ओर सरकार गांव-गांव को सड़क सुविधाओं से जोड़ने के दावे करती है किंतु दस वर्षों से संघर्षरत उनके गांव के लोगों को मौजूदा समय तक सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसी दशा में ग्रामीणों को समस्याओं से जुझना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…