Uttarakhand

वाणा के ग्रामीणों ने बारिश को लाटू देवता से मांगी मन्नत

40
×

वाणा के ग्रामीणों ने बारिश को लाटू देवता से मांगी मन्नत

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। बिन बारिश के सुखे की मार झेल रहे ग्रामीणों ने लाटू देवता तथा मां नंदा से बारिश की मनौती मांगी। देवाल ब्लॉक के वाण गांव के लोगों ने बारिश के लिए देवी देवताओं से मनौती मांगी। इस दौरान मनौती करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बर्फवारी और बारिश के लिए सभी लोग तरस कर रह गए है। इसलिए आम लोगों की खुशहाली और फसलों को देखते हुए उनकी मन्नत पूरी की जानी चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों ने लाटू देवता के मंदिर में पूजा अर्चना कर कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बारिश और बर्फवारी न हुई तो सभी ग्रामीण लाटू देवता के मंदिर में तपरत करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण जन जीवन त्रस्त होकर रह गया है। बर्फवारी और बारिश न होने के चलते लोगों का जीवन बदहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि हे ईष्ट देव तत्काल उनकी मनौती पूर्ण करें। इस दौरान वाण गांव के लाटू देवता के पुजारी खेम सिंह नेगी, प्रधान नदुली देवी, बीडीसी मेंबर हेमा देवी, नंदा राजजात पडाव के अध्यक्ष हीरा सिंह गढ़वाली, धामती देवी, हीरा सिंह पहाड़ी, चंद्र सिंह, प्रताप सिंह, भरत सिंह, अवतार सिंह, देवेंद्र सिंह, हीरा सिंह बुग्याली, खिलाफ सिंह, रघुवीर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पौड़ी में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, कोटद्वार में पिकअप से 35…

Uttarakhand

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए…

Uttarakhand

हरिद्वार : जनपद में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने एवं किसी भी समस्या…

Uttarakhand

देहरादून : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून के द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला देहरादून…