Uttarakhand

इसी साल निकलेगी कुरूड़ मंदिर से नंदा की बड़ी जात

136
×

इसी साल निकलेगी कुरूड़ मंदिर से नंदा की बड़ी जात

Share this article

बड़ी जात को बसंत पंचमी निकलेगा मुहूर्त

गोपेश्वर (चमोली)। नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ से इस साल बड़ी जात निकलेगी ही। इसके लिए बसंत पंचमी के दिन मुहूर्त तय होगा। नंदानगर में ब्लॉक प्रमुख हेमा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ से इस साल बड़ी जात निकलेगी। इसके लिए सभी लोगों ने हामी भरी। बड़ी जात का मुहूर्त आगामी बसंत पंचमी को गौड़ ब्राह्मणों द्वारा निकाला जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की मौजूदगी में मौजूद प्रतिनिधियों ने एक मत से बड़ी जात निकालने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर कर्नल हरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्ष में नंदा बड़ी जात आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में सभी डोलियों (बधाण, दशमद्वार, दशोली, बंड, वाण, बदरीनाथ, लाता आदि) के अध्यक्षों को उपाध्यक्ष नामित किया गया। अशोक गौड़ को सचिव, भगवती मैंदोली को सह सचिव, प्रताप गौड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस समिति में बधाण के 365 गांव, दशोली तथा बंड के 72 गांवों के प्रधानों तथा अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन समिति नंदा बड़ी जात को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास करेगी। सभी लोगों की एकमत राय थी कि इस साल बड़ी जात का आयोजन सामूहिक भागीदारी से किया जाएगा। इसमें सब की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अन्य कोई देव डोलियां भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी तो उन्हें हाथों हाथ लिया जाएगा। इस तरह अबकी बार बड़ी जात का आगाज नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ से होगा। बैठक का संचालन सुखवीर रौतेला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…