Uttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ऐतिहासिक कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा – सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल

34
×

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ऐतिहासिक कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा – सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल

Share this article
  • मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से क्षेत्रवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
  • कोटद्वार क्षेत्र के विकास हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

पौड़ी :  बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कोटद्वार स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल कण्वाश्रम में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूडी भूषण ने चक्रवर्ती सम्राट भरत की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। कण्वाश्रम में आयोजित चार दिवसीय मेले के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। सांस्कृतिक पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से कोटद्वार क्षेत्र के विकास के लिए छः महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जिसमें कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मोटाढाक एवं हल्दूखाता नगरीय पेयजल योजना की पाइपलाइन के सुदृढ़ीकरण का कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में दो अतिरिक्त कक्षों एवं चारदीवारी का निर्माण, विकासखंड दुगड्डा में खो नदी के दाएं तट स्थित ग्राम काशीपुर तल्ला तथा बाएं तट स्थित रतनपुर गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य, दुगड्डा क्षेत्र में सुखरों नदी के तट पर आस्था पथ का निर्माण, चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग के किमी 13 से 16 तक सुदृढ़ीकरण तथा शशिधर भट्ट स्टेडियम के जीर्णाेद्धार का कार्य शमिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूडी भूषण ने चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो आज पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट भरत भारतीय इतिहास और संस्कृति के महान प्रतीक हैं और उनकी प्रतिमा से कण्वाश्रम की ऐतिहासिक एवं पौराणिक पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कण्वाश्रम को उसकी गरिमा और ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कण्वाश्रम में हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण द्वारा दी गयी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे महोत्सव में सांस्कृतिक रंग भर दिया और उपस्थित जनसमूह को उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति से जोड़ दिया। इस अवसर पर मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, पूर्व पार्षद कमल नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : देहरादून में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुए कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और…

Uttarakhand

देहरादून: गैस कालाबाजारी और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन…

Uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि उत्तराखंड के ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत…

Uttarakhand

इस बार के बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान लेगेसी पॉलिसी पर अमल…