Uttarakhand

चमोली: देवाल में उक्रांद की हुंकार

32
×

चमोली: देवाल में उक्रांद की हुंकार

Share this article

​देवाल (चमोली): उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने चमोली के देवाल में विशाल रैली निकालकर अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया। देवाल मुख्य बाजार से शुरू हुई यह रैली पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप और “जय पहाड़-जय पहाड़ी” के गगनभेदी नारों के साथ ब्लॉक सभागार तक पहुँची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष युद्धवीर सिंह नेगी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। रैली के माध्यम से दल ने आगामी चुनावों के लिए बिगुल फूंकते हुए स्पष्ट किया कि उत्तराखंड अब बड़े बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

​सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष युद्धवीर सिंह नेगी ने भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने राज्य की भोली-भाली जनता को लूटकर केवल अपने घर भरे हैं, जबकि पहाड़ का अपना एकमात्र दल उक्रांद ही जनसरोकारों की रक्षा कर सकता है। उन्होंने खुशी जताई कि वर्तमान में युवा, महिलाएं, सेवानिवृत्त अधिकारी और समाज का हर वर्ग उक्रांद की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहा है। वहीं, केंद्रीय उपाध्यक्ष भूपाल सिंह गुंसाई ने “पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी” को राज्य के विकास में लगाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सोशल मीडिया और धरातल पर उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोग अब क्षेत्रीय स्वाभिमान के साथ खड़े हैं।

पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता अंकेश भंडारी ने उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के लिए दी गई 42 शहादतों का स्मरण कराते हुए कहा कि उक्रांद राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूल निवास 1950, सशक्त भू-कानून और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि दल प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम टम्टा ने भी राष्ट्रीय दलों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लोग अब उक्रांद के ऐतिहासिक योगदान को याद कर भारी संख्या में जुड़ रहे हैं।

​इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री कैप्टन चंद्र मोहन सिंह गड़िया, केंद्रीय उपाध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) सूबेदार भरत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष सूबेदार वीर सिंह पंवार, सूबेदार हीरा सिंह फर्स्वाण, सूबेदार डी.पी. उनियाल, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, हेम चंद्र मिश्रा, महामंत्री दीपक राणा और संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली पुष्पा कुकरेती को वर्ष 2026 के नेशनल…

Uttarakhand

शिकायत पर तुरंत गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, पेयजल समस्या का मौके पर समाधान पौड़ी : सरकार…

Uttarakhand

हरिद्वार : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हरिद्वार के बैरागी कैंप पर आयोजित “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी…

Uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश…