Uttarakhand

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

22
×

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। कोतवाली गोपेश्वर ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाली गोपेश्वर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को वादी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई कि 23 फरवरी की रात कुंड कालोनी गोपेश्वर निवासी 23 वर्षीय गौरव सेंजवाल ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर कहीं ले गया। आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने नाबालिग लड़की के साथ हुए अपराध को गंभीरता से लेते हुए गोपेश्वर के प्रभारी निरीक्षक को अभियुक्त के तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनका साफ तौर पर कहना था कि इस घिनौने अपराध को लेकर आरोपी के गिरफ्तारी में देरी नहीं होनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कवायद शुरू की। इसके तहत मंगलवार को अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली पुष्पा कुकरेती को वर्ष 2026 के नेशनल…

Uttarakhand

शिकायत पर तुरंत गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, पेयजल समस्या का मौके पर समाधान पौड़ी : सरकार…

Uttarakhand

हरिद्वार : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हरिद्वार के बैरागी कैंप पर आयोजित “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी…

Uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश…