Uttarakhand

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

105
×

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। नेह ट्रस्ट फाउंडेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ है। समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। चिपको आंदोलन से लेकर उत्तराखंड राज्य प्राप्ति तक के सभी आंदोलनों ने महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभा जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि मौजूद समय में समाज नशे की गिरफ्त में फंसता चला जा रहा है। ऐसे में महिलाओं को आगे आने की जरूरत है ताकि समाज से इस बुराई का अंत किया जा सके।

ट्रस्ट के निदेशक सुनील पुंडीर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की कुरीतियों को दूर नहीं किया जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि महिलाओं को आगे आकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्य करना होगा।

इस दौरान नशामुक्ति को लेकर शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक डीएस बत्र्वाल, सुनील नाथन बिष्ट, शिक्षक वीरेंद्र असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा नेगी, दीप्ति कोठियाल, सीमा असवाल, पार्षद सुशीला देवी, प्रेरणा सेमवाल, ललिता देवी, मुस्कान, दिव्या, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…