Uttarakhand

लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

81
×

लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Share this article
  • “टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित”
  • “फैशन, संस्कृति और रोशनी का संगम – टिहरी लेक फेस्टिवल में मिस्टर–मिस टिहरी प्रतियोगिता आयोजित”

टिहरी : टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत आयोजित मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का निर्णायक दल द्वारा चयन किया गया। कल रविवार को प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके उपरान्त निर्णायक दल द्वारा मिस टिहरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीया, द्वितीय स्थान मोनिका राणा तथा तृतीय स्थान शिवानी राणा एवं हिमानी कुकरेती (संयुक्त रूप से) चयन किया गया।

वहीं मिस्टर टिहरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शंशाक थपलियाल, द्वितीय स्थान अरविन्द कोहली, तृतीय स्थान पर प्रियांशु सजवाण का चयन किया। विजेता प्रतिभागियों को एसडीएम स्नेहिल कुंवर द्वारा पुरस्कार राशि के चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त देर सांय के निर्धारित कार्यक्रम में लेजर शो के माध्यम से जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध कोटेश्वर मन्दिर की महत्वता व आकर्षकता का प्रसारण, खैंट पर्वत के ट्रेकिंग रूट, पर्यटन स्थल एवं मंदिर की धार्मिक व पर्यटन महत्वता का प्रसारण, प्रतापनगर क्षेत्र के ग्राम धारकोट की राजशाही के समय की प्रशासनिक व्यवस्था तथा मदन नेगी से संबंधित ऐतिहासिक जानकारी का भी प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की रंग – बिरंगी आतिशबाजी से वातावरण को और भी आकर्षक बनाया गया। इसके उपरान्त लोक गायिका श्वेता महारा की टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

गांधी शताब्दी चिकित्सालय, देहरादून से राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी)-2026 का राज्य स्तरीय शुभारम्भ देहरादून। आज…

Uttarakhand

आदर्श संस्कृत ग्राम गोदा में संस्कृत शिक्षा सचिव ने किया निरीक्षण, संस्कृत संभाषण अपनाने का…

Uttarakhand

बच्चों के साथ बिताया आत्मीय समय, सफलता के दिए मंत्र रामनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण शारदा…