Uttarakhand

खरसाली में रोप-वे एलाइनमेंट का निस्तारण जल्द

6
×

खरसाली में रोप-वे एलाइनमेंट का निस्तारण जल्द

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। यमुनोत्री धाम में खरसाली से रोप-वे निर्माण के लिए समरेखण में बदलाव किया जा रहा है। समरेखण में परिवर्तन को लेकर शासन स्तर पर प्रस्ताव पर अग्रिम कार्रवाई के पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विधायक संजय डोभाल ने सवाल किया था कि यमुनोत्री धाम के लिए खरसाली से रोपवे निर्माण के लिए छः जनवरी 2023 को आदेश जारी होने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। उन्होंने सवाल किया कि कार्यदायी संस्था की ओर से अभी तक काम शुरू न करने का कारण क्या है। इस सवाल पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जबाव दिया कि इस कार्य के लिए निष्पादित कन्शेसन एग्रीमेंट में उल्लिखित किए गए प्रावधानों के क्रम में रोप-वे परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने के लिए शासन ने 15 अप्रैल 2025 के माध्यम से ब्रिटकुल को नामित किया। निजी निवेशक की ओर से जानकीचट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री मंदिर तक रोप-वे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पूर्व निर्धारित समरेखण में परिवर्तन किए जाने संबंधी अनुरोध के क्रम में शासन स्तर पर प्राप्त प्रस्ताव पर अग्रेतर कार्रवाई गतिमान है। मंत्री ने बताया कि रोप-वे परियोजना के समरेखण में परिवर्तन किए जाने पर सक्षम स्तर से निर्णय के उपरांत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

कोटद्वार : क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)।  भराड़ीसैण में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गैरसैण स्थाई राजधानी…