Uttarakhand

उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ

12
×

उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले के जंगल इन दिनों धू-धू कर जल रहे हैं। इसके चलते हर तरफ धूंआ फैलने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों थराली के जंगलों में आग लगने से आसमान में गहरी धुंध छा गई थी। आग पर काबू पाने से लोगों को राहत मिली ही थी कि गुरूवार को पोखरी ब्लाॅक के गिरसा और दशोली ब्लाॅक कठूड के जंगलों में भी आग धधकती देखने को मिली। जंगलों में आग लगने के कारण आसमान में गहरी धुंध छा गई। इस कारण आम लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। मौजूदा साल में बारिश न होने के कारण वैसे ही मार्च माह के पहले ही पखवाड़े में गर्मी ने जोरदार दस्तक दे रही है। जंगलों में लगी आग के कारण वातावरण में तपिश भी देखने को मिल रही है। इस तरह के हालातों के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ जाने से जंगलों में लगी आग के निकटवर्ती गांवों के लोगों का जनजीवन मुश्किलों में घिर गया है। हालांकि वन कर्मी लगातार आग बुछाने का में जुटे तो हैं किंतु अराजक तत्व जंगलों को आग के हवाले कर वन विभाग के प्रयासों को धत्ता बता रहे हैं। अब जबकि गर्मी का सीजन चरम पर पहुंचेगा तो जंगलों में आग के हवाले करने की कोशिशों का खामियाजा आम लोगों को भी भुगतना पड़ेगा।

आगामी 19 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है तो हालात इसी तरह रहे तो देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की भव्यता का नजारा देखने को नहीं मिलेगा। अब देखना यह है कि अराजक तत्वों से वन विभाग किस तरह निपटता है। इस पर ही यहां के लोगों का भविष्य निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

कोटद्वार : क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर…

Uttarakhand

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने गैस संकट के बीच कहा कि व्यवसायीकरण और औद्योगिकरण की…

Uttarakhand

पौड़ी : जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में…

Uttarakhand

ज्योतिर्मठ : बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) की दस्तूर उपसमिति ने तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के…