Uttarakhand

कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा

168
×

कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। रसोई गैस को लेकर मची अफरा तफरी के बीच कांग्रेस विधायकों ने भराड़ीसैण विधानसभा गेट पर धरना दिया। शुक्रवार को राज्य में भी रसोई गैस के संकट को लेकर चल रही अफरा तफरी के बीच कांग्रेस विधायकों ने सत्र प्रारंभ होने से पूर्व गेट पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में आयोजित धरने में विधायकों का कहना था कि सरकार रसोई गैस संकट से इंकार कर रही है। इसके विपरीत लोग रसोई गैस को लेकर जगह-जगह लाइन में खड़े हैं। उनका कहना था कि यदि संकट ही नहीं है तो फिर ओटीपी बंद क्यों चल रही है। इससे लोगों में और भी चिंता बढ़ रही है और लोग गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर जल्द बाजी भी दिखा रहे हैं। साफ है कि राज्य में भी युद्ध से संकट बढ़ने लगा है। इससे अब ईधन की आपूर्ति पर भी संकट आ खड़ा हो सकता है। इस दौरान विधायक प्रीतम सिंह, अनुपंमा रावत, ममता राकेश, हरीश धामी, लखपत बुटोला, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन समेत तमाम कांग्रेसी विधायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…