Uttarakhand

हिंदू नव वर्ष रौद्र संवत 2083 के स्वागत में निकलेगी जन जागरण यात्रा, 2100 दीपों से जगमगाएगा सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर, चैत्र नवरात्र पर माता की चौकी और 208 कन्याओं का होगा पूजन

6
×

हिंदू नव वर्ष रौद्र संवत 2083 के स्वागत में निकलेगी जन जागरण यात्रा, 2100 दीपों से जगमगाएगा सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर, चैत्र नवरात्र पर माता की चौकी और 208 कन्याओं का होगा पूजन

Share this article

देहरादून। हिंदू नव वर्ष रौद्र संवत 2083 के आगमन के उपलक्ष्य में सिद्ध पीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर, धर्मपुर चौक में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति एवं क्षेत्र के सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा इस अवसर पर जन जागरण यात्रा, दीपदान, माता की चौकी तथा कन्या पूजन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर समिति के अनुसार नव वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को दोपहर 3:00 बजे सिद्ध पीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर से क्षेत्र में जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का मुख्य आकर्षण राजा विक्रमादित्य की भव्य झांकी रहेगी, जबकि मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा।

वहीं 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रातः काल मंदिर समिति और क्षेत्र के भक्तों द्वारा घट स्थापना की जाएगी। इसी दिन सायं 6:00 बजे 2100 दीपों का दीपदान कर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से 9:00 बजे तक माता रानी की चौकी आयोजित की जाएगी।

मंदिर समिति के प्रधान सीताराम भट्ट ने बताया कि इस वर्ष माता रानी की चौकी का आयोजन 19 से 25 मार्च तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस दौरान चौकी कराने का सौभाग्य हरि सिंह शाह, अशोक सक्सेना एवं नीलम सक्सेना, शरद शर्मा परिवार, देवेश्वरी नयाल, विवेक कपूर (प्रिंस गिफ्ट गैलरी) तथा पूर्णमासी कीर्तन मंडली को प्राप्त हुआ है।

इसके अतिरिक्त 25 मार्च को सायं 6:00 बजे 208 कन्याओं का दिव्य भाव से कन्या पूजन किया जाएगा। कन्या पूजन का सौभाग्य दीपक शर्मा, सुनील कौशिक, विजय नेगी, सुशील मांगो, अनुज शर्मा (एडवोकेट), नीलम सक्सेना, प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा एवं मंजू शर्मा, ओमकार श्रीवास्तव, अशोक सुदी, अर्चना ठाकुर तथा आनंद डगवाल को प्राप्त हुआ है।

मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को इन धार्मिक आयोजनों में अपने परिवार सहित शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही सनातन धर्म और हिंदुत्व के प्रतीक भगवा ध्वज को प्रत्येक घर पर लगाने का भी आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के…

Uttarakhand

नरेंद्रनगर। Government College Narendra Nagar में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन इंडोर…