Uttarakhand

चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब

130
×

चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब

Share this article

​जोशीमठ । सीमांत जनपद चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते बुधवार से जारी मूसलाधार बारिश और भारी बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को भीषण शीतलहर की आगोश में ले लिया है, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया है। भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीति घाटी सहित तमाम ऊंचाई वाले इलाके बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक चुके हैं, वहीं विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली और कुआरी पास में भी चांदी जैसी सफेदी बिछ गई है। लगातार हो रही इस बर्फबारी के कारण निचले इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी से लेकर बद्रीनाथ धाम तक सड़क पर बर्फ की परतें जम चुकी हैं। मौसम की इस मार का सीधा असर बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों पर भी पड़ा है, जहाँ कड़ाके की ठंड और जमा देने वाली बर्फ के चलते निर्माण कार्यों की गति फिलहाल थम गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…