Uttarakhand

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 4 गैस गोदामों और 8 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

52
×

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 4 गैस गोदामों और 8 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

Share this article

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत 04 गैस गोदामों और 08 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें कोटद्वार क्षेत्र में 01 गैस गोदाम तथा 05 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, पौड़ी और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में 01-01 गैस गोदामों तथा थलीसैंण क्षेत्र में 01 गैस गोदाम व 03 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत शिक्षक शिक्षा में प्रस्तावित बड़े बदलावों को देखते…

Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की…

Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस में पदोन्नतियों का सिलसिला जारी दो वर्षों में…

Uttarakhand

अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग, सीसी सड़क निर्माण पर चला बुलडोजर…