Uttarakhand

कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

58
×

कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Share this article

कोटद्वार : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले मुख्य अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। मामला 12 दिसंबर 2025 का है, जब कोटद्वार निवासी अनिल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि फेसबुक के जरिए उन्हें शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप से जुड़ गए, जहां मौजूद अज्ञात लोगों ने उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग माध्यमों से कुल 11 लाख 10 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने बैंक खातों, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अहम सुराग जुटाए। जांच में सामने आया कि यह पूरा साइबर फ्रॉड नेटवर्क गुजरात से संचालित किया जा रहा था।

लगातार प्रयासों और सटीक तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम ने 10 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद से मुख्य अभियुक्त रहेवर राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर ठगी करता था।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है।

 

पौड़ी पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं… और कानून के हाथ अब हर जगह तक पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में…

Uttarakhand

07 जुलाई तक चलेगा अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना प्रपत्रों का वितरण एवं…

Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के,…