Uttarakhand

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 31 प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

39
×

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 31 प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

Share this article

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार गुरुवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत 31 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें कोटद्वार में 2 गैस गोदाम, पौड़ी में एक गैस गोदाम और 15 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा पाबौ में एक गैस गोदाम और 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही कोट खोलाचौरी व थलीसैंण में एक–एक गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। 

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…

Uttarakhand

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर किये गये थे…

Uttarakhand

देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान…