Uttarakhand

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, देहरादून में सामूहिक मुंडन

6
×

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, देहरादून में सामूहिक मुंडन

Share this article

देहरादून। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने देहरादून में सामूहिक मुंडन कर विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारियों ने सरकार से गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की।

सामूहिक मुंडन कार्यक्रम में पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी, गोपाल दत्त कुमेड़ी, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, मनमोहन शर्मा, विकास रयाल और अनूप मेनन समेत कई आंदोलनकारी शामिल हुए।

आंदोलनकारियों ने कहा कि गैरसैंण का मुद्दा उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भावना और पहाड़ की पहचान से जुड़ा है। लंबे समय से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस पर ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

आंदोलनकारियों ने 15 अगस्त से देहरादून से गैरसैंण तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी और गैरसैंण राजधानी के मुद्दे को प्रदेशभर में उठाया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक करने की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 पर राज्य एवं जनपदों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम देहरादून : भारत…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा रांसी स्टेडियम…

Uttarakhand

चमोली : अंतर्गत मायापुर (पीपलकोटी) में शाम लगभग 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में…

Uttarakhand

देहरादून : चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) आशुतोष सायना के नेतृत्व में राजकीय दून मेडिकल…