श्रीनगर : 11 मार्च 2026 को रात्रि में फायर यूनिट श्रीनगर पर MDT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पराग डेरी श्रीनगर के पास जंगल में आग लगी हुई है।, जो तेजी से आस-पास फैल रही है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी फायर यूनिट के नेतृत्व में फायर टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया, आग एस.एस.बी. फायरिंग रेंज के पास जंगल क्षेत्र में लगी हुई थी, जो तेज़ी से फैलते हुए निकटवर्ती आवासीय बस्ती की ओर बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए MFE के माध्यम से पंपिंग का कार्य शुरू किया गया। साथ ही फायर कर्मियों द्वारा बीटिंग मेथड (झाड़ियों/टहनियों से मारकर आग बुझाने की विधि) का प्रयोग करते हुए आग को पूरी तरह नियंत्रित कर बुझाया गया। फायर टीम की त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रयासों से आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे आवासीय क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना होने से बचाव हो सका
Home
Uttarakhand
एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
Admin1 min read






