Uttar Pradesh

तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

187
×

तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Share this article

प्रयागराज : प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके अंतर्गत केशवपुर कुसुआ गांव में बुधवार को एक तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और एक युवक शामिल हैं।

मृतकों की पहचान प्रतीक सोनकर (12 वर्ष), प्रिंस सोनकर (10 वर्ष), प्रियांशु सोनकर (11 वर्ष) और करण सोनकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के दौरान बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। उनके कपड़े और चप्पल तालाब के पास पड़े मिले, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि खेलते-खेलते वे तालाब में गिर गए।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है, जिसमें हत्या की आशंका को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तराखंड की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भारत भ्रमण यात्रा यादगार…

Uttar Pradesh

भाजपा सांसद और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल…

Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड…

Uttar Pradesh

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के…