Uttarakhand

औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर

173
×

औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर

Share this article

​जोशीमठ/चमोली: विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली सहित चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है, जिससे समूची घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है। रविवार और सोमवार को हुई भारी बर्फबारी से बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति-मलारी घाटी पूरी तरह बर्फ से ढक गई है। औली में अचानक हुई इस बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ पड़े और प्रकृति के इस शानदार नजारे का आनंद लेते नजर आए। बर्फबारी का सिलसिला केवल ऊंची चोटियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि जनपद के दूरस्थ गांव पाणा और ईराणी में भी जमकर हिमपात हुआ है, जिससे इन गांवों की बेहद खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं।

​हिमालयी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं निचले इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। नीति और मलारी घाटी में बर्फ की मोटी परत जमने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है, लेकिन पर्यटकों और स्थानीय काश्तकारों के लिए यह बर्फबारी राहत और खुशी लेकर आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…