National

शादी से पहले दूल्हों का डोप टेस्ट अनिवार्य करने की मांग, संसद में उठा मुद्दा

59
×

शादी से पहले दूल्हों का डोप टेस्ट अनिवार्य करने की मांग, संसद में उठा मुद्दा

Share this article

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्र सरकार से शादी के समय दूल्हों के लिए डोप टेस्ट और मेडिकल जांच अनिवार्य करने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को संसद में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया।

कंग ने कहा कि समाज में तलाक और घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि जब विवाह होता है तो आमतौर पर लड़की के बारे में विस्तृत जांच-पड़ताल की जाती है, लेकिन लड़कों के मामले में ऐसी सख्ती नहीं अपनाई जाती।

उन्होंने यह भी कहा कि कई बार विवाह से पहले महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और नशे से जुड़ी जानकारियां छिपाई जाती हैं, जिससे बाद में रिश्तों में तनाव पैदा होता है। ऐसे में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शादी से पहले दूल्हों का डोप टेस्ट और मेडिकल जांच अनिवार्य करने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।

सांसद ने केंद्र सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की, ताकि वैवाहिक जीवन में विश्वास और सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

तेहरान/तेल अवीव। अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान और इस्राइल के…