Uttar Pradesh

महाकौथिग का छठवां दिन रहा सुपर मॉम प्रतियोगिता व प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के नाम

182
×

महाकौथिग का छठवां दिन रहा सुपर मॉम प्रतियोगिता व प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के नाम

Share this article
नोएडा ( गौरव गोदियाल)। नोएडा स्टेडियम में चले रहे 15वें महाकौथिग मेले के छठवें दिन सुबह का सत्र सुपर मॉम के नाम रहा। बुधवार सुबह छठवें दिन सुबह के सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण रंजन डीसीपी ट्रैफिक, नोएडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद विधिवत रूप से सुबह के सत्र के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर उन्होंने महाकौथिक के शानदार आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मुझे नोएडा में महाकौथिक के मंच पर जागेश्वर धाम के दर्शन करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है । उन्होंने उत्तराखंडी खान-पान एवं परिधानों की दिल खोलकर प्रशंसा की ।
बुधवार सुबह मुख्य रूप से उतराखंडी सुपर मॉम प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे 16 सुपर मॉम ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता मे मुख्य जज की भूमिका में लोक गायिका स्वर कोलिला कल्पना चौहान, उत्तराखंडी अभिनेत्री मनीषा मलकोटी, उत्तराखंडी संगीत निर्देशक राकेश गुसाईं रहे । 3 राउंड तक चली प्रतियोगिता में जजों ने प्रतिभागियों से मंच पर परिचय, लोक नृत्य तथा उत्तराखंड से संबंधित खानपान, वस्त्र, आभूषण, बोली भाषा एवं उनके सामाजिक योगदान को लेकर प्रश्न उत्तर किए । सुपर मॉम प्रतियोगिता की विजेता दिल्ली बुराड़ी की पूनम तोमर बनी, जबकि दूसरे स्थान पर नोएडा सेक्टर -22 की सुनीता नयाल, तथा तीसरा स्थान ममता गुसाईं सुपरटेक नोएडा ने हासिल किया । इसके साथ ही विशेष पुरस्कार मे बिगरेली बांद का पुरस्कार रेनु उनियाल, इंद्रापुरम को मिला तथा लंबी धौंपेली का पुरस्कार कविता भाकुनी, मयूर विहार फेस-3 को दिया गया।
शाम के सत्र का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की प्रस्तुति रहेगी। इस अवसर पर  महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, संस्थापक कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, संयोजिका इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, सत्येंद्र नेगी, नीरज रावत समेत समस्त महाकौथिग टीम उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तराखंड की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भारत भ्रमण यात्रा यादगार…

Uttar Pradesh

भाजपा सांसद और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल…

Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड…

Uttar Pradesh

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के…