Uttarakhand

पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत

203
×

पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष में शहर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय एकता, संघ की महत्ता और अनुशासन प्रिय होने का संदेश भी दिया।

गोपेश्वर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश भट्ट ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संघ की महत्ता, उद्देश्य, और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद में स्वयं सेवक यहां से मंदिर मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहे से पुनः रामलीला मैदान पहुंचे, जहां पथ संचलन का समापन हुआ। आयोजन की खास बात यह देखी गई कि शहर में जहां जहां से पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवक गुजरे काफी स्थानों पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला कार्यवाह विक्रम सिंह नेगी, नगर संघ चालक महेंद्र रावत, नगर कार्यवाह अनिल नेगी, अरविंद रावत, वासुदेव झिंकवान, पियूष चौहान, राकेश पुरोहित, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शान्ति भट्ट विकी नेगी, सुधार राणा, हरि कृष्ण कांडपाल, पवन राठौर, महिपाल रावत, अनिल नेगी, दिनेश, लक्ष्मण कठैत, सहित काफी संख्या में बीजेपी, विहिप आदि संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…