Uttarakhand

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और अपराध से बचाव की दी जानकारी, मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभाव बताए, महिला हेल्पलाइन 181 के प्रति भी किया जागरूक

3
×

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और अपराध से बचाव की दी जानकारी, मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभाव बताए, महिला हेल्पलाइन 181 के प्रति भी किया जागरूक

Share this article

बीरोंखाल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की ओर से शनिवार को विकासखंड बीरोंखाल के जनता इंटर कॉलेज ग्वीनखाल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, अपराध की समझ और नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को कानूनों के प्रति जागरूक करते हुए अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं की दी जानकारी

कार्यशाला में केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कोई भी महिला वन स्टॉप सेंटर से सहायता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी जरूरत या परेशानी की स्थिति में महिलाएं हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय व्यवस्था समझाई

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों और किशोर न्याय व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अपराध की परिस्थितियों और उससे बचाव के उपायों को लेकर भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक स्थिति में सतर्कता बरतना जरूरी है। कानून की जानकारी होने से किशोर-किशोरियां अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

नशे से दूर रहने का किया आह्वान

कार्यशाला में किशोरों के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए इससे पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए उन्हें नशे और अपराध जैसी गतिविधियों से दूर रखना जरूरी है। इसके लिए जागरूकता और सही मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, पूर्व डीजीसी प्रदीप कुमार भट्ट, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) आशीष जदली, प्रधानाचार्य पंकज आर्य सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…