Uttarakhand

पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

34
×

पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

Share this article

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में पौड़ी में द्वितीय राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए जिलाधिकारी द्वारा उच्च गुणवत्ता की छह टेबलें उपलब्ध करायी गयी हैं।

जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें पहचानकर बेहतर मंच और अवसर देने की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर देती हैं।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें बचपन से प्रोत्साहित करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि “खेल में कोई हारता नहीं है, कोई सीखता है और कोई जीतता है।” खेल से मिली सीख और अनुभव ही खिलाड़ी को आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि पौड़ी में खेलों के लिए अच्छा वातावरण है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिल रहा है। उन्होंने खेल विभाग एवं जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई देते हुए जिले में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने की बात कही।

प्रतियोगिता छह से नौ सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-17, अंडर-19 एवं ओपन वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन ओपन एवं अंडर-19 वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग ने कहा कि टेबल टेनिस को पहाड़ी जिलों में बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। देहरादून के बाहर पहली बार पौड़ी में टीम स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता एवं स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में खेल सुविधाएं बेहतर हैं और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य पहाड़ी जिलों में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया जाएगा।

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश डंगवाल ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से जिले में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

इस अवसर पर राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव प्रिंस विपिन, जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला खेल अधिकारी देहरादून शेफाली गुरुंग, जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव भारत बिष्ट, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…